गढ़वा: विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गढ़वा कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Garhwa, Garhwa | Jun 14, 2026 विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10बजे भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गढ़वा के नए कार्यालय का शुभारंभ पुराने समाहरणालय भवन परिसर में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।