शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में शनिवार रात कोटा भगौरा के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए और उन पर खून के निशान भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि कार में सवार युवक भी हादसे में घायल हुए होंगे, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी कार सवार वहां से फरार हो