आगामी छठ पर्व के मद्देनज़र श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बलुआ घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने घाटों की साफ-सफाई,प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंधन,गोताखोरों की तैनाती आदि हेतू आवश्यक निर्देश दिए।