नौगांवा सादात में एक तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक मासूम बच्चा घायल हो गया है। इस हादसे में बच्चे के पैर की तीन उंगलियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पीड़ित परिवार ने तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।