नौगावां सादात: नौगांवा तहसील पर भाकियू टिकैत की बैठक का आयोजन, गन्ना ₹500 प्रति कुंतल की मांग की गई
नौगांवा सादात तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नानक सिंह ने की और संचालन सतीश त्यागी ने किया। बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू किया जाए, ताकि उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सके।