नौगावां सादात: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, नौगांवा पुलिस जांच में जुटी
संदिग्ध हालत में विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़ भाग गए। मामले में पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला बस्ती के मोहल्ला बगीची से जुड़ा हुआ है। यहां खायम अब्बास का परिवार रहता है।