जरीडीह: बाराडीह मे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
Jaridih, Bokaro | Apr 16, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का आचार्य द्वारा विधिवत हवन व पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। इस दौरान यज्ञ कमिटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।