जरीडीह: बाराडीह शिवालय में धूमधाम के साथ तीन दिवसीय चड़क पूजा सह भोक्ता पर्व हुआ संपन्न
Jaridih, Bokaro | Apr 14, 2024 बाराडीह में सुप्रसिद्ध भोक्ता पर्व संपन्न हुआ। यहां प्राचीन काल से चले आ रहे इस अद्भुत पर्व में कई आश्चर्यजनक अनुष्ठानों और रस्मों के साथ भगवान शिव की उपासना की गई। वैशाख की गर्मी में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित इस तीन दिवसीय भोक्ता पर्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कठिन नियमों का पालन किया।