जरीडीह: बाराडीह में भोक्ता पर्व के अंतिम दिन जलती हुई अंगारों पर चले शिव भक्त
Jaridih, Bokaro | Apr 15, 2024 जरीडीह प्रखंड के बाराडीह गांव में तीन दिवसीय भोक्ता पर्व मे अंतिम दिन पूजा कमिटी के द्वारा रात्रि में छोउ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसके बाद दर्जनों शिव भक्त ने जलती हुई अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिव भक्ति की मिशाल पेश की। इस दौरान पूजा कमिटी के निर्देश पर ढोल नगाड़ों के साथ शिव भक्तों का स्वागत कर उनके हौसले को बढ़ाया गया।