जरीडीह: जैनामोड़ में झामूमो कार्यकर्ताओ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंडस्तरीय बैठक कर जीत की भरी हुंकार
Jaridih, Bokaro | Apr 16, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत झामूमो आवासीय कार्यालय में झामूमो प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष पंकज मरांडी की अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामूमो जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी, झामूमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव व जिला कोषाध्यक्ष सह जिप सदस्य अशोक मुर्मु शामिल हुए।