बनमनखी: भाजपा स्थापना दिवस पर बनमनखी में कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ नेताओं का हुआ सम्मान
बनमनखी। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल बनमनखी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने झंडोतोलन किया तथा विभिन्न वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।