बालोद: 35 लोगों से भरी पिकअप पलटने के मामले में नौसिखिया नशेड़ी ड्राइवर गिरफ्तार, अपराध दर्ज कर भेजा गया जेल
Balod, Balod | Apr 19, 2026 झलमला–रानीमाई मार्ग पर हुए पिकअप हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले नौसिखिए चालक उमाशंकर निर्मलकर के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।