रायबरेली: सताव में खड़ी धान फसल पर दबंगों ने ट्रैक्टर चलवा कर किया नष्ट, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
Raebareli, Raebareli | Jul 7, 2026
7 जुलाई मंगलवार की दोपहर 2बजे पीड़ित महिला ने थाने मे तहरीर देकर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई । पीड़िता के मुताबिक विगत 27 जून को धान की रोपाई खेतों में कराई गई थी। जिसे सोमवार की रात्रि विपक्षी गणों ने ट्रैक्टर के माध्यम से जुतवाकर कर नष्ट कर दिया है। जिससे पीड़िता का आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की पीड़िता ने मांग की है।