सकरा: बेझा चौड़ में बरामद युवती के शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बेझा चौड़ में बरामद हुए एक युवती का शव मामले का पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे में उद्भेदन किया। जिसमें दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि बीते 30 मार्च को अर्धनग्न अवस्था में घर से करीब दस किलोमीटर दूर युवती का शव मिला था।