भोगांव: नेशनल महाविद्यालय भोगांव के 3 खिलाड़ियों का चयन, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में लेंगे भाग
नेशनल महाविद्यालय भोगांव के तीन छात्र-छात्राओं का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और अलीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।