कटंगी: नंदलेसरा पुल में आई बड़ी-बड़ी दरारें, कभी भी हो सकता है क्षतिग्रस्त
तहसील मुख्यालय कटंगी से 06 किमी. दूर स्थित चंदन नदी पर निर्मित नंदलेसरा पुल कभी भी धराशाही हो सकता है। रविवार को इस पाईप पुल पर बड़ी-बड़ी दरारें देखी गई। जिसके बाद नंदलेसरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुर्वे और बाहकल सरपंच प्रतिनिधि राधेलाल राहंगडाले ने दूरभाष पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को सूचना दी है ताकि प्रशासन समय रहते अलर्ट हो जाए।