कटेया: बिछड़ने के डर से प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: गोपालगंज की युवती और यूपी के युवक ने खाया जहर
उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बिछड़ने के डर से दोनों ने यह कदम उठाया। मृतकों में गोपालगंज की एक युवती और उत्तर प्रदेश का एक युवक शामिल हैं।मृतक युवती बिहार के गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की निवासी थी। वह पिछले चार साल से उत्तर प्रदेश में अपनी बहन के घर रह रही थी। इसी दौरान उसका