हरदोई: कोतवाली शहर के न्यू सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय स्टैंड संचालक रविंद्र वर्मा ने कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2024 कोतवाली शहर के न्यू सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय रविंद्र वर्मा शुक्रवार की शाम घर से चला गया,काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा,जिस पर उसका पुत्र शुभम कैनाल रोड पर टाकीज़ के पीछे स्थित नए मकान पर देखने पहुंचा, वहां रविंद्र का शव रस्सी से बंधा फांसी पर लटक रहा था। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया।शनिवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।