हरदा: शहर के नेहरू पार्क में विवाद: बजरंग दल के पहुँचते ही कार्यक्रम बंद, वीडियो वायरल
Harda, Harda | Mar 30, 2026 हरदा शहर के नेहरू पार्क में रविवार शाम एक कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक मौके पर पहुंच गए। कार्यक्रम में चल रही कुछ गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद आयोजन को बीच में ही बंद करना पड़ा। मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और नोकझोंक होती रही।