जलेसर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अवागढ़ पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Feb 15, 2024 थानाध्यक्ष अवागढ़ जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर वारंटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसके बाद अभियान चला कर अलग-अलग गांव के रहने वाले दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष ने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।