जलेसर: नगला गोदी से 7 फरवरी को लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग। परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार।
Jalesar, Etah | Feb 14, 2024 जलेसर थाना क्षेत्र के नगला गोदी निवासी रामवीर सिंह का पुत्र मोहर सिंह जो की मंदबुद्धि है। वह 7 फरवरी को सुबह 7:00 बजे घर से कहीं निकल गया है लेकिन वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगने के बाद थाना जलेसर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। और लोगों से फोटो शेयर कर सहयोग की अपील की है।