जलेसर: कोठी की दीवार काटकर कब्जा करने के मामले में जलेसर निवासी एक महिला ने एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
Jalesar, Etah | Feb 15, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जलेसर निवासी एक महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता की कोठी की दीवार काटकर आरोपियों ने उस पर कब्जा कर लिया है। इस पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला को कार्रवाई व जांच का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर व्यापार मंडल के नेताओं ने भी SSP से मुलाक़ात की है।