बक्सर: यूपी का भरौली गोलंबर जाम से बक्सर गोलंबर के साथ फोरलेन पर लगी ट्रकों की लंबी लाइन आवागमन प्रभावित
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 उत्तर प्रदेश के भरौली मे वाहनों के जाम से बिहार के बक्सर में यातायात पर प्रभाव पड़ा है। जम के कारण वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए बक्सर गोलंबर एवं पटना बक्सर फोरलेन पर वाहनों की लंबी लाइन करीब 5 किलोमीटर से भी ज्यादा लगी हुई है। वाहनों की लाइन दल सागर टॉल प्लाजा तक पहुंच गई है। रुक रुक कर संचालन होने से यात्री वाहनों तथा छोटे वाहनों को काफी परेशानी हो रही है।