भोरे: पूर्व मंत्री सह विधायक सुनील कुमार मृतक डब्लू मिश्र के परिजनों से मिले, सुरक्षा के लिए स्थाई पुलिस पिकेट का दिया निर्देश
स्थानीय विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शनिवार देर रात लाला छापर में हुए भीषण लूटकांड के दौरान मारे गए सिसई टोला मठिया निवासी बब्लू मिश्र उर्फ डबल मिश्र के परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मंत्री सुनील कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।