अनूपपुर: ग्राम देवगवा में मामा के घर से लापता हुई 18 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के देवगवां चटहाटोला से एक 18 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के मामा की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवगवां चटहाटोला निवासी राजकुमार केवट (30) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भांजी साक्षी केवट (18) कक्षा 12वीं की परीक्षा पूरी होने के बाद मामा यहां आई थी ।