हज़ारीबाग: हजारीबाग में शिक्षा व्यवस्था पर DC का बड़ा एक्शन! रिजल्ट सुधारने, शिक्षकों की जवाबदेही और स्कूल मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश
हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 9वीं से 12वीं तक के परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए नियमित टेस्ट और विद्यार्थियों के मूल्यांकन के निर्देश दिए। लंबित सेवा संपुष्टि, विभागीय मामलों और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के शीघ्र निपटारे पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की मॉनिटरिंग प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल करेंगी।