फुलवरिया: फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र में भीषण आग, हजारों की संपत्ति खाक
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कुशल युवा कार्यक्रम (कौशल विकास केंद्र) में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के वक्त केंद्र बंद था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों ने जब केंद्र के कमरों से धुंआ और आग की लपटें उठती देखीं, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन