मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो पीपल चौक के पास का बताया जा रहा है जहां अनियंत्रित कार सड़क पर बैठी गाय के ऊपर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।