लखीसराय: लखीसराय बाजार समिति के समीप बाइक असंतुलित होकर पलटने से चालक जख्मी ,सदर अस्पताल लखीसराय में हुआ इलाज
लखीसराय शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप बाइक असंतुलित होकर पलट जाने से लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 33 लाली पहाड़ी निवासी संतोष कुमार साह का पुत्र बाइक चालक कालीचरण कुमार जख्मी हो गया. घायल का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया गया. बाइक चालक बाजार जा रहा था तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया.