औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के सबसुख पुरवा गांव निवासी महिला को घर से निकाला, रोते हुए थाने पहुंची, पुलिस ने जीप से घर भेजा
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव असेनी का मजरा सबसुख पुरवा निवासी एक महिला ने बहू पर घर से निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने थाने पहुंचकर रोते हुए पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला का आरोप है कि बहू अक्सर गाली-गलौज कर उनको पीटती है। इस विवाद को लेकर गांव के प्रधान ने भी पंचायत की और बहू को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुधार नहीं आया।