कोंडागांव: कोंडागांव के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन,भक्तों की उमड़ी भीड़
कोंडागांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आस्था और उत्साह की लहर देखने को मिली, जहाँ हजारों की संख्या में भक्तजनों ने दर्शन किए।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा से हनुमान जी के जन्मदिवस का आयोजन किया गया।साथ ही भक्तजनों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।