देवघर: झोपा गांव में अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के झोपा गांव में अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सका ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है, घटना के संबंध में घायल महेश यादव के पुत्र पूरन यादव ने बताया कि किसी काम से महेश यादव झोपा गांव थे, तभी यह घटना घट गई, पुलिस की जांच कर रही है।