पूरनपुर: पिपरिया दुलाई में 6 किमी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया
पूरनपुर। ग्राम पिपरिया दुलाई में विकास को नई गति देते हुए होली चौराहे से मुजफ्फरनगर रोड तक बनने वाली 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधि-विधान से विधायक बाबूराम पासवान ने शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारियल तोड़कर और पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई। यह सड़क लगभग ₹3 करोड़ 43 लाख की लागत से तैयार होगी।