गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रचंड गर्मी को लेकर ज़िलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की
प्रचंड गर्मी को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बुधवार को 12 बजे डीसी ऑफिस से सभी जिलेवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक तापमान न केवल असुविधा पैदा करता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी ही बड़ी सुरक्षा का कारण बन सकती है।