सारंगढ़ में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद खेती के काम तेज हो गए हैं, साथ ही धान की बुवाई एवं खेत समतलीकरण शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव से खरीफ सीजन की तैयारियां बढ़ी हैं। किसान निरंतर अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।