मुरैना नगर: शिकारा गांव में चाचा का कहर, भतीजे को बेरहमी से पीटा, गर्भवती भाभी भी नहीं बचीं, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के शिकारा गांव में सोमवार के दिन पानी भरने के विवाद पर चाचा पप्पू गुर्जर ने साथियों संग भतीजे संजय गुर्जर पर सरिया, लाठी, बल्लम व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संजय घायल हुआ और पोरसा अस्पताल से आज मंगलवार कों जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है गर्भवती भाभी राशि गुर्जर से भी मारपीट हुई, जिनका इलाज धौलपुर में चल रहा है।