भोजपुर जिले में स्कूल मरम्मत के नाम पर खर्च की गई दो करोड़ से ज्यादा रुपये की राशि का दो वर्षों से हिसाब नहीं देने वाले 41 स्कूलों के प्राचार्य और प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन शिक्षा विभाग ने बंद किया है। इसके साथ ही 11 फरवरी तक राशि जमा करने या हिसाब नहीं देने पर प्राथमिकी दर्ज करने समेत विभागीय कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गई है।