आरा: दो साढ़ू बाइक से रिश्तेदार के जा रहे थे, बभनगावा के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2026 बभनगांवा पूल के समीप ई-रिक्शा और बाइक के टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया कि दो साढू अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी बभनगावा पुल के समीप ई रिक्शा से बाइक टकरा गई। जिसमें ब्रह्मपुर के रहने वाले अमर कुमार की मौके पर मौत हो गई। दूसरा भकुरा गांव का रहने वाला उत्तम कुमार गंभीर रूप से जख्मी है।