ग्वालियर गिर्द: आपसी रंजिश में युवक पर चाकुओं से हमला, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
माधवगंज थाना क्षेत्र के लक्कड़ खाना इलाके में शनिवार देर रात लगभग 12.30 बजे एक युवक को मामूली विवाद में दो युवकों ने चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर हालत में पहुंचा दिया युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है अंशु शाक्य के और रमन वाल्मीकि पर इस कातिलाना हमले का आरोप लगा है जबकि घायल आशीष खटीक को उनके परिजन अस्पताल मे ले गए