बरेली: नवविवाहिता की मौत के बाद पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, किया गया गिरफ्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में शादी के दो माह बाद बरखा की संदिग्ध मौत सामने आई। शुरुआत में आत्महत्या माना गया, लेकिन मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ना और उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 22 अप्रैल को पति सत्यम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, मामले की जांच चल रही है।