परागपुर: संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश न्यास द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन किया गया
Pragpur, Kangra | Nov 30, 2025 रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश न्यास द्वारा प्रागपुर के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन सत्य साईं सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष शेष भूषण शर्मा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत संकल्प मंत्र का वाचन किया गया।