हज़ारीबाग: मरता तालाब, दम तोड़ते जलजीव! ओकनी तालाब पर प्रदूषण का संकट
हजारीबाग के ऐतिहासिक ओकनी तालाब में लगातार मछलियों और अन्य जलजीवों की मौत ने पर्यावरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त निरीक्षण किया। प्रदूषण के कारणों की जांच जारी है, वहीं सफाई और अतिक्रमण हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।