खंडवा: 196 बुजुर्गों का सपना हुआ पूरा! खंडवा से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकली विशेष यात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले से 196 वरिष्ठ श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। खंडवा रेलवे स्टेशन पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत, सम्मान और पुष्पवर्षा कर शुभ यात्रा की कामना की।