कायमगंज: गांव खुड़नाखार में जामुन तोड़ते समय छात्र पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में थाना शमशाबाद के गांव खुड़नाखार निवासी 12 वर्षीय उपेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ०अभिषेक चतुर्वेदी ने छात्र उपेंद्र को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल उपेंद्र के बड़े भाई प्रांशु ने सोमवार को जानकारी दी है।