बेगूसराय: नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की हुई मौत
बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान पनसल्ला गांव के रहने वाले रामविलास यादव के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।