बेगूसराय: हर-हर महादेव चौक के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल
बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गया।