अररिया: अररिया में सात निश्चय 3.0 के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन
Araria, Araria | Apr 13, 2026 बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी सात निश्चय 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुए इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।