बुलंदशहर: भीम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, पीड़ित के घर मुजफ्फरनगर जाने से रोका
आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरनगर मृतक के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने बीते बुधवार रात 1:00 बजे घर पर कड़ा पहरा लगा दिया मुजफ्फरनगर जाने नहीं दिया हाउस अरेस्ट कर लिया। एडवोकेट मदनपाल गौतम ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश व देश में एससी एसटी ओबीसी मुस्लिम समाज के लोगों पर दिन पर दिन अत्याचार हत्याएं शोषण रेप छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है।