गायघाट: बहादुरपुर काली स्थान के समीप मैठी पिलखी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवती को कुचला, दो घंटों तक सड़क जाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी बहादुरपुर काली स्थान के समीप मैठी पिलखी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बीस वर्षीय युवती को कुचल दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मृतका का पहचान श्रवण सहनी की बीस वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है