पिछोर: पिछोर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पिछोर थाना प्रभारी द्वारा आज गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि बताया है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 31500 रुपये बताई जा रही है।